MP Cabinet Decisions: उद्यम क्रांति योजना को ₹905.25 करोड़, इंदौर-भोपाल मेट्रो संचालन के लिए भी बजट को मंजूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decisions: प्रदेश में नवाचार, 6 वन विज्ञान केंद्रों की स्थापना होगी, ₹48 करोड़ स्वीकृत

by: vijay nandan

MP Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम जनहितैषी और विकासोन्मुख निर्णयों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ₹905.25 करोड़ के व्यय को स्वीकृति दी है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 18 से 45 वर्ष तक के स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक के जरिए ₹50 हजार से ₹50 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे युवाओं का स्वरोजगार का सपना साकार होगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

MP Cabinet Decision: 6 वन विज्ञान केंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी

MP Cabinet Decision: कैबिनेट ने नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में 6 वन विज्ञान केंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए ₹48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे वन संरक्षण, अनुसंधान और प्रशिक्षण को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा पी.एम. मित्रा पार्क, ग्राम भैंसोला, जिला धार में विस्थापन से प्रभावित 24 हितग्राहियों को एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा पक्के मकान सौंपे गए। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी करवाया गया।

MP Cabinet Decision: भोपाल-इंदौर मेट्रो संचालन एवं रखरखाव के लिए ₹90.67 करोड़ की राशि का प्रावधान

वहीं, भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन एवं रखरखाव के लिए राजस्व मद में बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। वर्ष 2025-26 के लिए ₹90.67 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे मेट्रो सेवाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा।

कैबिनेट ने अपर नर्मदा बहुउद्देश्यीय परियोजना (राघवपुर) और बसानिया बहुउद्देश्यीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज को भी स्वीकृति दी है। इससे अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी जिलों की सिंचाई परियोजनाओं का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि ये फैसले प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण को नई गति देंगे।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला