,

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार

Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जमीन पर जबरन कब्जे के आरोप में मौलाना तौकीर रज़ा, उनके बहनोई मोहसिन रज़ा सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

रायपुरा चौधरी निवासी पीड़िता वादिया लाएवा ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनके पिता बुज़ुर्ग और गंभीर रूप से बीमार हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया और जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और लगातार डराने-धमकाने की हरकतें कीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान पीड़िता की मां के साथ अभद्रता की गई और उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया।

लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता के पिता ने 11 दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…