HajaribaghNews: नेशनल लोक अदालत का आयोजन, जहां दोनों पक्षकार की होती है जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HajaribaghNews

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास

Hajaribagh: हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस लोक अदालत की अगुवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने की। कार्यक्रम में Hajaribagh बार संघ अध्यक्ष राजकुमार राजू सहित जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।

लोक अदालत में सुबह से ही पक्षकारों की भीड़ देखी गई। उद्घाटन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने कहा कि लोक अदालत का महत्व अत्यंत है, क्योंकि यहां कम समय में आपसी सुलह के माध्यम से मामलों का समाधान किया जाता है। इसमें किसी की हार-जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्ष संतुष्ट होकर अपने घर लौटते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।

Hajaribagh नेशनल लोक अदालत के दौरान कई राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा शिविर भी लगाए गए। इन शिविरों में ऋण से जुड़े मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोन संबंधी विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

लोक अदालत के जरिए श्रम न्यायालय, बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, मापतौल, दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस सहित सुलहनीय आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG