,

BemetaraNews: ओपन नेशनल कराटे टूर्नामेंट में बेमेतरा का दमदार प्रदर्शन, 27 खिलाड़ियों ने जीते 43 पदक

- Advertisement -
Ad imageAd image
bemetara-open-national-karate-tournament-2025-43-medals

रिपोर्ट: संजू जैन

Bemetara: भिलाई में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप–2025 में बेमेतरा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। द वारक्राई मार्शल आर्ट्स एंड सेल्फ-डिफेंस अकादमी, बेमेतरा के खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 5 स्वर्ण, 7 रजत और 31 कांस्य सहित 43 पदक अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 795 से अधिक खिलाड़ी, 70 अधिकारी तथा 115 कोच एवं टीम मैनेजर शामिल हुए थे। Bemetara से मात्र 27 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए 43 पदक जीतकर अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया।

Bemetara : 27 खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 7 रजत और 31 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयोजित गौरव पदक सम्मान समारोह में Bemetara कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अकादमी के चीफ इंस्ट्रक्टर एवं टीम कोच सेंसेई भानु प्रताप साहू ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि बेमेतरा जिले के खेल इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता