,

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत से पासपोर्ट निलंबित होने के बाद भागे थे

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत से पासपोर्ट निलंबित होने के बाद भागे थे

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात हुए भीषण अग्निकांड में २५ लोगों की मौत के बाद देश से फरार हुए आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। भारत सरकार द्वारा दोनों भाइयों का पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई प्रशासन ने उन्हें कस्टडी में लिया।

गोवा, स्पेन, इस्तांबुल... नाइट क्लब की आग से कब-कब दहली दुनिया | NightClub Fire  Goa, Spain, Istanbul... World nightclub fire Major Accident

घटना के बाद से गोवा पुलिस और भारत सरकार लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी में थी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में साफ कहा था कि अग्निकांड के हर पहलू की गहन जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

नाइट क्लब में आग से मची थी तबाही

छह दिसंबर की रात गोवा के इस नाइट क्लब में अचानक आग लगने से भारी जनहानि हुई थी। इस मामले में अब तक क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया जा चुका है। उससे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की और अदालत के आदेश पर उसे गोवा पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना के बाद विदेश भाग गए थे लूथरा ब्रदर्स

क्लब के दो मालिक और सगे भाई सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा घटना के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट रद्द कर दिया था, वहीं इंटरपोल ने भी दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

क्लब के एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी है। खोसला भारतीय नागरिक नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं।

घटना से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ जांच तेज़ कर दी गई है और थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स को भारत लाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…