ग्वालियर में दामोदर यादव का बड़ा हमला: धीरेंद्र शास्त्री को बताया भाजपा का एजेंट, आंदोलन की दी चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बुधवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गढ़रौली गांव में कुशवाहा समाज के एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले को उठाया। उन्होंने इस घटना में अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक से तुरंत कदम उठाने की मांग की। यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दामोदर यादव ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताते हुए कहा कि चुनावी समय में उनका बिहार और अब कोलकाता जाना इस बात का संकेत है कि वे राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रहे हैं। यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे आगे किसी भी तरह की गैर-संवैधानिक यात्राएं नहीं निकालने देंगे और उनकी लड़ाई ‘मंडल-कमंडल’ नहीं, बल्कि विचारधारा की है।

डबरा क्षेत्र में बन रहे एक मंदिर के निर्माण को लेकर भी दामोदर यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शुगर मिल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया अब वहां मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। यादव ने इस मामले में कलेक्टर से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य