,

ईटखेड़ी जोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यक्ति की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Sunil

सुल्तानपुर: थाना क्षेत्र के ईटखेड़ी जोड़ पर एक तेज रफ्तार धान से भरे ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से आ रहा था, इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया।

हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने पहले मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों को टक्कर मारी और फिर यात्री प्रतिक्षालय को भी क्षतिग्रस्त करता हुआ खेत में जाकर उलट गया। ट्रक के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रक यात्री प्रतिक्षालय से टकराया, उस वक्त वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि प्रतिक्षालय में लोग बैठे होते तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की