,

भालू के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत,ग्रामीण नहीं रहे सुरक्षित

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

बड़ामलहरा: बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगुवां अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई 55 वर्षीय ग्रामीण हल्का यादव पिता हरप्रसाद यादव की घने जंगल में भालू के हमले में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया गया कि हल्का यादव रोज की तरह सुबह लगभग 4 किलोमीटर दूर जंगल में अपनी भैंस चराने गए थे। उसी दौरान घात लगाकर बैठे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी भयावह थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भैंस अकेली लौटी तो बढ़ी चिंता-

शाम होने पर जब भैंस अकेली घर लौट आई तो परिजनों को आशंका हुई। पहले उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तब परिवार और ग्रामीण रात में टॉर्च लेकर जंगल की ओर निकले।
खोज के दौरान उन्हें झाड़ियों में एक क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह हल्का यादव का शव था। यह दृश्य देखकर परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। जिसकी सूचना तत्काल थाना बड़ा मलहरा को दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया-

शव को बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की