झांसी: मऊरानीपुर–गरौठा रोड पर आपे और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jhansi: Ape and Eeco cars collided head-on on Mauranipur-Garautha road.

REPORT- M.H. ANSARI

चार घायल; तीन को झांसी रिफर

झांसी। देर रात मऊरानीपुर–गरौठा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें आपे और ईको कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मऊरानीपुर से सवारियों को लेकर सिजारी जा रही आपे जब लहचूरा थाना क्षेत्र के धवाकर के पास पहुँची, तभी सामने से आ रही तेज़ रफ्तार ईको कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आपे सड़क पर पलट गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

भीषण हादसे के बाद ईको कार सवार मौके से फरार हो गए, जबकि आपे में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आपे में फंसे चार लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊरानीपुर भेजा।

घायलों में-

  • सुरेंद्र पुत्र मस्तराम निवासी गुढ़ा
  • दिनेश पुत्र मुन्नालाल निवासी सिजारी बूजुर्ग
  • चालक मलखान पुत्र तुलाराम

की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी रिफर कर दिया गया। बताया गया कि आपे में कुल आधा दर्जन लोग सवार थे, जिनमें चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही लहचूरा पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी