,

सागर रेल्वे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कटा, जीआरपी पुलिस ने बचाया

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला

सागर: रेल्वे स्टेशन में प्लेट फॉर्म नंबर एक पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक का हाथ कट गया। दरअसल सोमवार की रात 9:30 बजे चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गंजबासौदा निवासी एक युवक का पैर फिसलने की वजह से ट्रेन के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसका बायां हाथ कट गया। तत्काल जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और युवक को बाहर निकाला, घायल होने की वजह से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में जीआरपी थाना पुलिस की सक्रियता से युवक की जान बच गई। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन युवक ने गंजबासौदा का रहने वाला बताया है, फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश