,

आज का राशिफल: 09 दसंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल: 09 दसंबर 2025

१) मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए खास बदलाव लेकर आएगा। जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन होंगे, जिनसे आप उत्साहित रहेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। व्यापार में सही सलाह से आमदनी बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश सफल रहेगी। संतान की पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

२) वृष राशि –
आज सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। परिवार में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी रखें। वाहन खराब होने से परेशानी बढ़ सकती है।

३) मिथुन राशि –
आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे और शौक की चीजों पर खर्च होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा।

४) कर्क राशि –
आज नई संपत्ति खरीदने की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से सोच-समझकर बात करें। संपत्ति से जुड़ा बड़ा सौदा तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन किसी अजनबी से निराशाजनक खबर मिल सकती है।

५) सिंह राशि –
आज आपके सुझाव लोगों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक मामलों का समाधान होगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के भविष्य पर ध्यान देना जरूरी है। मूड कुछ अस्थिर रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

६) कन्या राशि –
आज धन और सफलता दोनों में वृद्धि होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कोई पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

७) तुला राशि –
आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। लेन-देन करते समय लिखित रूप में सब कुछ करें। पुराने मित्र की याद आएगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कुछ नया करने की इच्छा जागेगी।

८) वृश्चिक राशि –
आज सेहत का विशेष ध्यान रखें। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। पुरानी गलती से सीख लेनी होगी। भक्ति और पूजा में मन लगेगा। व्यापार में सुधार होगा।

९) धनु राशि –
आज काम में बदलाव करने का दिन है। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नया काम शुरू करने की इच्छा होगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

१०) मकर राशि –
आज समस्याओं से राहत मिलेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान के कहने पर बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में सावधानी जरूरी है, धोखा मिल सकता है। माता से बहस हो सकती है।

११) कुंभ राशि –
आज मानसिक तनाव रह सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें। पिता से काम को लेकर बातचीत होगी। बॉस जिम्मेदारी भरा कार्य सौंप सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा, जिससे खुशी होगी।

१२) मीन राशि –
आज खर्च अधिक रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय के अनुसार खर्च करें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नया काम शुरू कर सकते हैं। साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा। मित्र की मदद के लिए धन देना पड़ सकता है। कोई सहयोगी काम बिगाड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता