गांव से वापस लौटे शिंदे का बयान, बीजेपी जो फैसला करेगी मंज़ूर!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Eknath Shinde's first big statement after coming back from the village, has he cleared his role in Mahayuti?

महाराष्ट्र में नए सीएम के सभी कयासों के बीच स्थिति साफ होती नज़र आ रही है। माना जा रहा है कि, चुनाव नतीजों के बाद बहुमत पाने वाली बीजेपी से ही कोई सीएम होगा। मुख्यमंत्री की दौड़ भाग के बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिन के लिए गांव चले गए थे। इस बीच राजनीतिक गलियारों में हल्ला हो गया कि शिवसेना प्रमुख कुछ बड़ी रणनीति तैयार कर रहे हैं, हो सकता है जल्द ही कोई फैसला सुनने को मिले। लेकिन सभी कयासों पर विराम लगा चुका है औऱ शिदें अपने गांव से वापस आ गए हैं। गांव से वापस आकर शिंदे ने बड़ा बयान दिया और कहा कि, ‘मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है। पीएम मोदी और अमित शाह सीएम का फैसला लेंगे। हम मजबूती के साथ उनके साथ हैं’

एकनाथ शिंदे के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है। उनसे अभी भी लोग मिलने आ रहे हैं। शिवसेना चीफ ने बताया कि, ‘हमारी सरकार जनता की आवाज़ वाली सरकार है। हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं। हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है’

सरकार में शिंदे की भूमिका
सरकार में अपनी भूमिका को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि, ’मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है। पीएम मोदी और अमित शाह सीएम का फैसला लेंगे। नरेंद मोदी और अमित शाह जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है। हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है’

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन दल महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि, महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने लायक भी नहीं छोड़ा है।

सीएम ऐलान के बीच घर पहुंचे शिंदे

शुक्रवार यानी 29 नवंबर को शिंदे अपने पैतृक गांव दारेगांव के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले मुंबई में महागठबंधन की बैठक होने वाली थी, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए। इस बीच ऐसा माना जा रहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर जो फैसले किए जा रहे हैं, वह इससे खुश नहीं हैं। रविवार को शिंदे वापस आ गए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से