,

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूर्व अर्धसैनिक सम्मेलन में बोले, घुसपैठियों को सिखाया जाएगा सबक

- Advertisement -
Ad imageAd image
cm-pushkar-singh-dhami-haldwani-visit-paramilitary-conference-demographic-change-statement

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां गौलापार हेलीपैड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीआरपीएफ परिसर काठगोदाम पहुंचे और पूर्व अर्धसैनिक बल कर्मी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है, जहां पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उन वीरों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचकर उन्हें “गर्व की अनुभूति” हो रही है।

डेमोग्राफिक चेंज पर कड़ा रुख

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस और क्षेत्र में डेमोग्राफिक बदलाव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को सबक सिखाया जाएगा, उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज नहीं होने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर जनसंख्या संरचना बदलने का प्रयास कर रहे लोगों की जाँच जारी है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि देवभूमि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़