,

ग्वालियर: डीआईजी अमित सांघी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया, कार्यशैली सुधारने और तकनीक बढ़ाने के निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: बुधवार को डीआईजी अमित सांघी ने पुलिस मुख्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, साफ-सफाई और अनुशासन का जायजा लिया। निरीक्षण को देखते हुए मुख्यालय परिसर में विशेष तैयारी देखी गई और पुलिसकर्मी भी वर्दी में पूर्ण अनुशासन के साथ मौजूद रहे।

कार्यालयों में कर्मचारियों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान डीआईजी सांघी एसपी कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने सभी शाखाओं का भ्रमण कर वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के समय कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

वार्षिक निरीक्षण के तहत दौरा

डीआईजी सांघी ने बताया कि यह दौरा वार्षिक निरीक्षण का निर्धारित हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय का समग्र कार्य अच्छा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

तकनीक अपनाने पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली को और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक के व्यापक उपयोग पर जोर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर को विशेष तौर पर मेडिकल बिल प्रक्रिया और उससे संबंधित मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुझावों पर जल्द ही पालन होगा, जिससे पुलिस प्रशासन की दक्षता और पारदर्शिता में और सुधार आएगा।

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़