,

महिला रसोइया संग शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कलेक्टर का कड़ा एक्शन; शिक्षक सस्पेंड, रसोइया को हटाने के आदेश

Report: Pratap singh Bhagel

मुरैना: पहाड़गढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय निमास में महिला रसोइया और शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने संबंधित शिक्षक अशोक पाठक को तुरंत निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं, साथ ही महिला रसोइया को भी हटाने के आदेश दिए हैं। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था, जिसके बाद शिक्षा विभाग की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने पहले ही शिक्षक को नोटिस जारी किया था। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अब मामला कठोर प्रशासनिक कार्रवाई के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…