,

गाजियाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ सख्त: ऑटोमैटेड टेस्टिंग सिस्टम शुरू

Getting a driving licence in Ghaziabad gets tougher: Automated testing system launched

REPORT- VAIBHAV SHARMA

गाजियाबाद के लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह बदल गई है। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जारी करने से पहले अब ऑटोमैटेड ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था आज से गुलधर स्थित पत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र में शुरू कर दी गई है।

नया ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पूरी तरह तैयार है और अब सभी आवेदकों को इसी ट्रैक पर मशीन-आधारित टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की तैनाती भी हो चुकी है।

आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र की शुरुआत कर दी गई है और अब पूरा प्रोसेस पारदर्शी होगा। उनके अनुसार, नई व्यवस्था के बाद दलालों का दबदबा खत्म हो जाएगा। “अब पैसे दो और लाइसेंस लो वाला खेल नहीं चलेगा,” उन्होंने कहा।

नई प्रणाली में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा और पूरी प्रक्रिया मशीन पर आधारित होने से गलतियों और हेराफेरी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इससे लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और सुरक्षित बनने की उम्मीद है।

गाजियाबाद आरटीओ विभाग का यह कदम सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…