,

गाड़ी सीज करने गए दो युवकों के द्वारा गाड़ी सीज करने के दौरान गाड़ी मालिक एवं ग्रामीणों से विवाद हो

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

रतलाम: जिले के नामली थाना अंतर्गत घोषवास गांव में बुधवार दोपहर गाड़ी सीज करने पहुंचे दो युवकों और वाहन मालिक के बीच विवाद की स्थिति बन गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन को सीज किए जाने की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे युवकों की जमकर पिटाई कर दी

इसी दौरान आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने पास मौजूद चाकू से हमला कर दिया जिसमें दो जनों घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थिति की जानकारी देने और आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किए जाने की बात कही गई, जिसके बाद भीड़ शांत हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एडिशनल एसपी राकेश खाखा के निर्देशन में पुलिस टीम गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है बताया जा रहा है कि करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता भी थाने और गांव पहुंचे थे जिसके चलते माहौल को शांत रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार