भोपाल में सड़क दुर्घटना में CAT अभ्यर्थी की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: कमला नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एक CAT स्टूडेंट की जान चली गई। घटना भदभदा पुल के पास सुबह लगभग ३ बजे हुई, जब अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। युवक देर रात अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था।

दोस्त से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा
मृतक योगेश पाल उर्फ राजा, बागसेवनिया का रहने वाला था। उसने पिछले वर्ष बीकॉम किया था और इस बार CAT परीक्षा पास कर किसी बेहतर कॉलेज से एमबीए करने की तैयारी कर रहा था। रविवार को परीक्षा देने के बाद वह रातीबड़ में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गया था। दोनों देर रात तक बातचीत करते रहे। इसके बाद वह दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।

टक्कर के बाद मौके पर ही मौत
भदभदा पुल के पास किसी भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पहिया उसके सिर पर चढ़ने से चेहरा और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आंखें भी पूरी तरह खराब हो गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार का हाल और पुलिस जांच
योगेश के पिता सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट हैं। उसका एक बड़ा भाई प्राइवेट नौकरी करता है। योगेश परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। जांच जारी है।

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी