बदायूं में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, सर्राफा बाजार में युवक चेन लेकर फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
5 lakh rupees looted in broad daylight in Badaun, youth absconds with chain in bullion market

REPORT- SHAMIM AKHTAR

बदायूं। शहर के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शास्त्री जी की मूर्ति के सामने हलवाई चौक स्थित जुगल किशोर प्रह्लालादी लाल सराफ की दुकान पर एक युवक सोने की चेन खरीदने के बहाने पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य की तीन सोने की चेन लेकर फरार हो गया।

घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान में पहले से ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान युवक ने दुकानदार से सोने की चेनें दिखाने को कहा। चेनें देखते-देखते उसने दुकानदार को चकमा दिया और तीन चेन उठाकर तेज़ी से बाहर भाग निकला। पब्लिक ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

इस वारदात के बाद सर्राफा व्यापारियों में भारी रोष है, क्योंकि इस इलाके में पुलिस की पिकेट हमेशा मौजूद रहती है, फिर भी ऐसी घटना हो गई। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक दुकान के अंदर चेन देखते हुए और बाहर भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।