गरियाबंद में नगर सैनिक पर तीन शादियों और प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
गरियाबंद में नगर सैनिक पर तीन शादियों और प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

गरियाबंद में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगा है। उनकी तीसरी पत्नी सुशीला रात्रे ने बताया कि गोपीराम ने एक समाजिक सम्मेलन में खुद को कुंवारा बताकर 2023 में उनसे शादी की।

पहली और दूसरी शादी का खुलासा

कुछ ही दिनों बाद सुशीला को पता चला कि गोपीराम मिरी की पहले भी दो शादियाँ हो चुकी हैं। पहली और दूसरी पत्नी को छोड़कर गोपीराम ने उनसे शादी की थी। इस बात को लेकर विवाद होने पर पति और उसके परिवार ने सुशीला को जंजीर से बांधकर मारपीट की।

FIR और आरोप

सुशीला ने इस मामले में राजिम थाना में FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा उन्होंने नगर सैनिक पर आरोप लगाया कि उन्होंने लड़कियों को झूठ बोलकर शादी की, उनके दहेज समान हड़पने का प्रयास किया और पुलिस में शिकायत करने पर धमकी दी।


यह खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय DG–IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत आज, नवा रायपुर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम


सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है और SP से शिकायत दर्ज कराई है।

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: श्रम प्रहरियों के जरिए अवैध फैक्ट्रियों पर निगरानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना