,

कानपुर की मूक-बधिर खुशी का सहारा बने सीएम योगी, इलाज और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई

cm-yogi-adityanath-kanpur-deaf-mute-girl-khushi-support-treatment-education

by: vijay nandan

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती खुशी गुप्ता और उसके परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खुशी के इलाज, शिक्षा और परिवार की बुनियादी जरूरतों की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया। सीएम योगी से मिलने के लिए बनाई तस्वीर, सोशल मीडिया से पहुंची बात, खुशी ने खुद बनाई सीएम योगी की पेंटिंग लेकर उनसे मिलने का निर्णय किया था। वह बिना बताए शनिवार को कानपुर से लखनऊ निकल गई। इसी दौरान पुलिस ने उसे हजरतगंज में रोका, समझाया और वापस घर भेज दिया। लेकिन घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मुख्यमंत्री ने बुलाया, पूरे परिवार से मुलाकात

सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने खुशी और उसके परिवार से संपर्क किया। सीएम के निर्देश पर डीएम ने परिवार को लखनऊ बुलाया। बुधवार को खुशी, उसके पिता कल्लू गुप्ता और मां गीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी स्थिति बताई।

इलाज, पढ़ाई और आवास की व्यवस्था

पिता कल्लू गुप्ता ने बताया कि खुशी बोल और सुन नहीं सकती। मुख्यमंत्री योगी ने उसका उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित करने, आगे की शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करने और आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने परिवार से कहा कि “खुशी अब मेरी बेटी की तरह है। उसका परिवार मेरा परिवार है। आपकी हर जरूरत में सरकार साथ खड़ी होगी।”

सम्मानजनक मुलाकात, परिवार ने की सराहना

कल्लू गुप्ता ने बताया कि मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें नाश्ता कराया और पूरे परिवार की बातें ध्यान से सुनीं।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने हमें सम्मान दिया, पूरी समस्या समझी और बिना संकोच मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अब आपको कोई परेशानी नहीं होगी।”

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…