,

एकनाथ शिंदे ने सीएम दौड़ से किया किनारा, कहा- बीजेपी का फैसला मंजूर

- Advertisement -
Ad imageAd image
cm face declaration maharashtra election

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम को आए चार दिन हो चुके है, लेकिन सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा अब भी जारी है। इस बार सीएम बीजेपी से होगा, शिवसेना से होगा या फिर पवार गुट से होगा, इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है। इसी खींचतान के बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि, ‘मैंने खुदको कभी सीएम नहीं समझा, मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया है, मैंने हमेशा राज्य की बेहतरी के लिए काम किया, महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं’।

सीएम शिंदे ने आगे बताया कि, ‘मैंने पीएम मोदी को फोन करके कहा था कि, हमारे बीच कोई अड़चन नहीं है, आप जो फैसला लेंगे वो हमें मंज़ूर होगा। एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि, पीएम मोदी जो भी निर्णय लेंगे वो शिवसेना को मंजूर होगा, महायुती मज़बूत है, और हम सब मिलकर काम करने के लिए तैयार है’।

शिंदे, फडणवीस और पवार दिल्ली तलब

सीएम कौन होगा इसको लेकर लगातार मंथन जारी है। इसी बीच बीजेपी हाईकमान ने प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार, फडणवीस और एकनाथ शिंदे को दिल्ली तलब किया है। दिल्ली में महाराष्ट्र सीएम को लेकर चर्चा की जा सकती है। इस बैठक में राज्य के मौजूदा हालात और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कब होगा सीएम का ऐलान

माना जा रहा है कि, बीजेपी फिलहाल सीएम के चेहरे को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करेगी। गठबंधन के सभी दलों के साथ विचार विमर्श किए जाएंगे, और सभी दलों के बीच संतुलन बनाया जाएगा। मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में खींचतान देखने को मिलती है, इसलिए हो सकता है. पहले मंत्रालयों को लेकर पोर्टफोलियो फाइनल किए जाए और उसके बाद सीएम का चेहरा घोषित किया जाए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की