Isa Ahmad
REPORT- NIJAM ALI
पीलीभीत थाना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद कार का चालक बेहोश होकर पानी में फंस गया, जिससे उसकी जान पर बन आई।
इसी बीच पास ही रहने वाले एक साहसी युवक ने बिना किसी झिझक के तालाब में छलांग लगा दी। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना डूबती कार तक तैरकर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला। युवक की इस बहादुरी ने चालक की जान बचा ली।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई, लेकिन समय रहते मिली मदद के चलते उसकी जान सुरक्षित है।
स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तालाब के किनारों पर सुरक्षा दीवार, रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई।





