,

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का दावा, ग्रामीणों में दहशत

- Advertisement -
Ad imageAd image
A leopard has been spotted in Bulandshahr's Pahasu area, sparking panic among villagers.

REPORT- SURESH BHATI

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा ने ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खेड़ा गांव के जंगल क्षेत्र में कार से गुजर रहे एक राहगीर और खेत में ट्रैक्टर चलाते किसान ने तेंदुआ जैसी दिखने वाली एक वन्यप्राणी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि इन वीडियो की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि यह तेंदुआ ही था।

ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन से आसपास के खेतों में अजीब आहट सुनाई दे रही थी। वीडियो सामने आने के बाद से गांव में भय का माहौल है। कई लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं, जबकि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के निशान और अन्य प्रमाण खोजने में जुटे हैं। वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखा जानवर वास्तव में तेंदुआ है या कोई अन्य वन्य प्रजाति।

फिलहाल, ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में खेतों की ओर जाने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की गई है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान