Isa Ahmad
REPORT- AFZAL AHMAD
व्यापारियों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार में स्थित एक किराना दुकान से गुल्लक में रखे दो लाख रुपये चोरी होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना बीते मंगलवार की है, जब एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर गुल्लक से दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर गया।
चोरी का खुलासा न होने पर इलाके के व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई दिनों बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।
व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार में असुरक्षा का माहौल है, इसलिए जल्द कार्रवाई आवश्यक है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।





