मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बड़ौदा पहुंचेंगे: बे-मौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा राहत पैकेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

श्योपुर: मध्य प्रदेश — जिले में हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान झेल रहे किसानों के लिए अब राहत की उम्मीद जग गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को बड़ौदा तहसील का दौरा करेंगे, जहां वे प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटकर आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियाँ, सुरक्षा से लेकर सभा स्थल तक व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आमसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सुचारू रहे।

सिंगल क्लिक से कई जिलों के किसानों के खाते में पहुंचेगी राशि

निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बड़ौदा हेलीपैड पर उतरेगा, जहाँ से वे सीधे आमसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे किसानों को संबोधित करेंगे और फसल नुकसान के लिए पात्र किसानों को राहत राशि प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की खास बात यह है कि श्योपुर जिले के साथ-साथ आसपास के 5 से 6 जिलों के किसानों की मुआवजा राशि भी बड़ौदा तहसील से ही सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का यह कदम प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को त्वरित मदद देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में