,

बुलंदशहर: अंतर्राज्यीय शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़

Bulandshahr: Police encounter with interstate vicious thief

REPORT- SURASH BHATI

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अंतर्राज्यीय शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। निजामपुर रोड पर बिजली घर के पास हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चोरी के 1 लाख 60 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ़ जीतू निवासी गांव बरखेड़ा, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र उर्फ जीतू दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी की वारदातों में वांछित चल रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश पर कुल 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह शातिर लुटेरा/चोर के रूप में कुख्यात है। पुलिस फरार साथी की तलाश में टीमों को रवाना कर चुकी है और इलाके में कांबिंग ऑपरेशन जारी है।

मुठभेड़ के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…