शादी में विवाद के बाद बैंड वादक की पिटाई से मौत, गांव में मातम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Band player beaten to death after wedding dispute, village mourns

REPORT- SARTAJ KHAN

फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में विवाद ने एक बैंड वादक की जान ले ली। पतौंजा गांव निवासी शकील (40) की रविवार देर रात लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शकील शनिवार रात अपने साथियों के साथ झसी गाँव के मजरा हरदास नगला में बारात में बैंड बजाने गए थे। वहीं किसी बात को लेकर उनका गाँव के ही साकिब नामक युवक से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर साकिब ने अपने साथियों के साथ मिलकर शकील पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शकील को पहले एक निजी अस्पताल और बाद में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद शकील के भाई तौफीक हुसैन की पत्नी नज़मुन्ना बेगम ने आरोपी साकिब के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम फतेहगढ़ पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो पिता, भाई और मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घायल की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। पुलिस जांच जारी है।