अयोध्या में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब में टेका माथा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RSS chief Mohan Bhagwat paid obeisance at Gurudwara Brahmakund Sahib in Ayodhya.

REPORT- ANKUR PANDEY

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 385वें शहीदी दिवस पर माथा टेककर श्रद्धा अर्पित की। उनके आगमन से गुरुद्वारा परिसर में गहरी आस्था, सम्मान और धार्मिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

गुरुद्वारा प्रबंधक ज्ञानी गुरजीत सिंह और महंत बलजीत सिंह ने मोहन भागवत का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि
“यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आरएसएस प्रमुख मोहन राव भागवत जी यहाँ पधारे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनका विशेष सम्मान भी किया गया।”

इस कार्यक्रम में 52 मंदिर पीठाधीश्वर, बधाई भवन के महंत राजीव लोचन सहित अनेक संत-महंत, धर्माचार्य और धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गुरु तेग बहादुर जी की बलिदानी परंपरा, मानवता के लिए उनके योगदान और अत्याचार के विरुद्ध उनके अदम्य साहस को स्मरण किया।

बताया जा रहा है कि मोहन भागवत अयोध्या इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि कल राम मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह में वह शामिल होंगे। गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब में उनकी उपस्थिति से धार्मिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।

अयोध्या नगरी में यह क्षण न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि धार्मिक सद्भाव का एक अनूठा प्रतीक भी बना।