महाराष्ट्र के सबसे अमीर प्रत्याशी पराग शाह जीते, एनसीपी उम्मीदवार जाधव राखी हरिश्चंद्र को हराया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Parag Shah wins from Ghatkopar East

महारष्ट्र के सबसे अमीर प्रत्याशी पराग शाह जीत चुके हैं। घाटकोपर ईस्ट विधानसभा सीट से पराग शाह ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार जाधव राखी हरिश्चंद्र को 34 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। वहीं, वडाला सीट से भी बीजेपी के कालिदास नीलकंठ कोलंबकर ने 24973 वोट से जीते हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के पराग शाह को 85388 वोट मिले, जबकि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की प्रत्याशी जाधव राखी हरिश्चंद्र के खाते में 50389 वोट पड़े। वहीं वडाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कालिदास नीलकंठ कोलंबकर को 66800 वोट और शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार श्रद्धा श्रीधर जाधव को 41827 वोट मिले हैं।

कौन हैं पराग शाह

पराग शाह घाटकोपर ईस्ट से वर्तमान विधायक हैं और 2019 में रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पराग शाह को घाटकोपर ईस्ट विधानसभा सीट से दोबारा चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने फिर जीत दर्ज की है।

पराग शाह कितनी संपत्ति के हैं मालिक

2024 के हलफनामे में पराग शाह ने अपनी कुल संपत्ति 3,383 करोड़ रुपये बताई है। 2019 में शाह ने 500 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति 6 गुना यानी 576.6 फीसदी बढ़ी है। बता दें की, इतनी संपत्ति होने के बावजूद पराग शाह के नाम एक भी कार नहीं है।

पराग शाह मुंबई के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर और ‘मैन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ के मालिक हैं। उन्होंने 2019 में प्रकाश मेहता की जगह घाटकोपर ईस्ट से चुनाव लड़ा और पचास हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की थी।

पराग शाह मुंबई के चेंबूर में एक तीन मंजिला लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके पास महाराष्ट्र, गुजरात और चेन्नई में कृषि और गैर-कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां हैं। मुंबई और इसके मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में भी उनकी कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स हैं। उनके खुद के पास सिर्फ 1.81 लाख रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.3 लाख रुपये नकद राशि हैं।

पराग शाह और उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 3383 करोड़ रुपए है, जिसमें 3315 करोड़ चल संपत्ति और 67 करोड़ अचल संपत्ति शामिल हैं। उनके पास 2179 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 1136 करोड़ है। उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट 1.73 करोड़ है जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 2.93 करोड़ है। दोनों के पास सोना, चांदी और हीरे समेत 6.69 करोड़ रुपये के गहने हैं।

Gorakhpur : गोरखपुर को मिली ‘कल्याण मंडपम’ की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण, 5 और नए केंद्रों का ऐलान

रिपोर्ट: अरुण कुमार Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा की रेत खदानों में NGT के नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े