,

मैनपुरी में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को दबोचा

Major action in Mainpuri: Police nab two turtle smugglers

REPORT- KAMLESH KUMAR

मैनपुरी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना करहल क्षेत्र के दुमिला बॉर्डर पर पुलिस ने दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 74 जीवित कछुए बरामद हुए, जिनकी कीमत बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। तस्कर इन कछुओं को कार से उत्तराखंड ले जाकर सप्लाई करने की फिराक में थे। दोनों आरोपी बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी में सक्रिय थे।

पुलिस ने तस्करी में उपयोग की जा रही कार को भी मौके से बरामद कर लिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरी प्रक्रिया को अपने कब्जे में लेकर कछुओं की सुरक्षित सुपुर्दगी सुनिश्चित की। एसपी ग्रामीण ने प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा किया और टीम की सतर्कता की सराहना की। मैनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी पर बड़ी चोट लगी है और मामले की आगे जांच जारी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…