सोनभद्र खनन हादसा: मुख्य आरोपित अब भी फरार, माइंस मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonbhadra mining accident: Main accused still absconding, four including mine manager arrested

REPORT- PRAVEEN PATEL

एसआईटी की जांच में नए तथ्य उजागर, बंदी के बावजूद खदान में चल रहा था अवैध कार्य
ओबरा क्षेत्र के श्री कृष्णा माइनिंग पत्थर खदान में हुए भयावह हादसे को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन घटना में नामजद मुख्य आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए एक माइंस मैनेजर और तीन माइंस मेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी टीम ने तफ्तीश तेज कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से गहन पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बंदी के बावजूद चलता रहा काम

जांच के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ कि हादसे वाले दिन खदान में बंदी घोषित थी, इसके बावजूद मजदूरों से काम कराया जा रहा था। एसआईटी टीम ने पाया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों की देखरेख में मजदूर बंद खदान में काम कर रहे थे। यही लापरवाही हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ अन्य पेटीदार भी अवैध रूप से अपने मजदूरों से काम करा रहे थे, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हादसे में सात मजदूरों की मौत

15 नवंबर को ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित हैं-

  1. अनिल कुमार झा, माइंस मैनेजर, निवासी– इब्राहिमपुर, थाना बहेरा, जनपद दरभंगा (बिहार)
  2. अजय कुमार, माइंस मेठ, निवासी– बिल्ली पोखरा, ओबरा
  3. गौरव सिंह, माइंस मेठ, निवासी– वीआईपी रोड, ओबरा
  4. चंद्रशेखर सिंह, माइंस मेठ, निवासी– अग्रवाल नगर, ओबरा

एसपी का बयान

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा- “एसआईटी को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटना वाले दिन बंदी के बावजूद मजदूरों से काम कराया गया, जिससे हादसा हुआ। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” मामले की जांच जारी है, और पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपित भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और