,

अब दिल्ली में होगी’रेवड़ी पर चर्चा’, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया अभियान

AAP Arvind Kejriwal

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रेवड़ी पे चर्चा अभियान शुरू किया है। इस दौरान पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली के लोग बताएं रेवड़ियां चाहिए या नहीं।

रेवाड़ी पे चर्चा के तहत होगी 65 हजार बैठकें
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, इस अभियान ‘रेवड़ी पे चर्चा’ के तहत हर गली, हर मोहल्ले और हर सोसायटी में कुल 65,000 बैठकें की जाएंगी। लोगों के बीच पर्चे बांटे जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमने दिल्ली के लोगों को छह मुफ्त ‘रेवाड़ियां’ दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये ‘रेवाड़ियां’ चाहिए या नहीं चाहिए। ये अभियान दिल्ली भर में चलाया जायेगा।

बीजेपी को वोट देने पर बढ़े हुए बिजली बिल मिलेंगे

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, अगर आप बीजेपी को वोट देते हैं, तो आपको बढ़े हुए बिजली बिल और लंबे पावर कट मिलेंगे। अगर आपने BJP को वोट दे दिया तो आपको मिलने वाली मुफ़्त 6 रेवड़ियां बंद हो जाएगी क्योंकि बीजेपी ने अपने और अपने गठबंधन द्वारा शासित राज्यों में इन रेवड़ियों को लागू नहीं किया है।

ये है आप की 6 रेवड़ियां

  • मुफ्त बिजली, कोई बिजली कटौती नहीं. जो काम वे गुजरात में 30 साल में नहीं कर पाए, वह हमने दिल्ली में 10 साल में कर दिखाया।
  • मुफ़्त पानी: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सत्ता में आने के बाद खराब पानी के बिल माफ़ कर दिए जाएंगे, अगर भाजपा जीतती है तो आपको ये बढ़े हुए बिल भरने पड़ेंगे।
  • मुफ़्त शिक्षा: पूर्व सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली के स्कूलों का कायाकल्प किया. अगर भाजपा जीतती है, तो दिल्ली के स्कूल बर्बाद हो जाएंगे।
  • मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा: AAP संयोजक ने कहा, ‘हमारे कार्यकाल में मोहल्ला क्लीनिक बने, अस्पतालों का कायाकल्प हुआ. अगर भाजपा सत्ता में आती है तो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बर्बाद हो जाएगी।
  • महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा।
  • बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…