,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैदराबाद में उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद

Chief Minister Dr. Yadav will interact with industrialists and investors in Hyderabad.

22 नवंबर को हैदराबाद में होगा इंटरएक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को द लीला, हैदराबाद में आयोजित मध्यप्रदेश के उच्च स्तरीय इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। सत्र में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों, नीतिगत सुधारों और निवेश-अनुकूल माहौल जानकारी निवेशकों के साथ साझा की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग प्रतिनिधियों को प्रदेश में विकसित औद्योगिक पार्कों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रोत्साहन, कनेक्टिविटी और निवेश प्रक्रियाओं की सहजता से अवगत कराएंगे। यह सत्र उद्योगों और निवेशकों को प्रदेश की वास्तविक औद्योगिक क्षमताओं के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कराने का अवसर प्रदान करेगा।

हैदराबाद सूचना प्रौद्योगिकी, औषधि निर्माण, वैश्विक क्षमता केन्द्र, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली डिजाइन एवं निर्माण, अभियांत्रिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों का प्रमुख केन्द्र रहा है। इस क्षेत्र के उद्योगपतियों से संवाद के माध्यम से मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और उभरते औद्योगिक क्षेत्रों को लेकर प्रत्यक्ष विचार-विमर्श होगा।

सत्र में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। उद्योगपति प्रदेश के विकसित औद्योगिक क्षेत्रों, आधुनिक अवसंरचना और विभिन्न सेक्टरों की वास्तविक संभावनाओं को समझ सकेंगे। चयनित उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री के साथ एक-से-एक बैठक का अवसर मिलेगा, जिससे वे निवेश या विस्तार से संबंधित प्रस्तावों पर सीधे चर्चा कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश सरकार उन कंपनियों के लिए सभी आवश्यक सुविधा, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराएगी, जो प्रदेश में निवेश या विस्तार पर विचार कर रही हैं। सुव्यवस्थित प्रक्रियाएँ, उद्योग-अनुकूल नीतियाँ और विकसित अवसंरचना मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश केन्द्रों में शामिल करती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हैदराबाद के उद्योगपतियों से यह इंटरएक्टिव सेशन महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…