,

डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे आज ताजमहल देखने आएंगे,आज दोपहर पहुचेंगे आगरा

डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे आज ताजमहल देखने आएंगे,आज दोपहर पहुचेंगे आगरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर आज ताजमहल देखने आगरा आएंगे। वह दोपहर करीब 1.30 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे और सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। उनकी यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। फतेहाबाद रोड और ताजमहल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों से 16 आवारा कुत्ते और 12 गायों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। उनके साथ 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने आएंगे।

ताज के बाद उदयपुर जाएंगे, शाही शादी में होंगे शामिल

ताजमहल देखने के बाद ट्रम्प जूनियर राजस्थान के उदयपुर जाएंगे जहां वह एक बड़े उद्योगपति परिवार की शादी में शामिल होंगे। वे 21 नवंबर की शाम उदयपुर पहुंचेंगे और 24 नवंबर तक वहीं रुकेंगे। पिछोला झील के बीच बने लीला पैलेस में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। शादी के मुख्य कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक और जग मंदिर पैलेस में होंगे। सुरक्षा को देखते हुए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है।

आगरा में सफाई अभियान तेज, छह साल पहले राष्ट्रपति ट्रम्प भी आए थे

नगर निगम ने विदेशी मेहमानों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए ताजमहल के आसपास का इलाका साफ कराया। लगातार निगरानी रखकर अतिक्रमण हटाया गया और स्वच्छता पर जोर दिया गया। छह साल पहले डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आगरा आए थे। ताज परिसर में करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल घूमकर उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की तारीफ की थी और विजिटर बुक में इसे भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक बताया था।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…