खाद वितरण में अव्यवस्था से नाराज किसान, मंडी गेट के सामने चक्का जाम, पुलिस की समझाइश के बाद खत्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farmers, upset over the mismanagement of fertilizer distribution, blocked the road in front of the market gate, ending after police intervention.

रिपोर्ट- गजेंद्र राज

नर्मदापुरम: रवि सीजन की गेहूं-चना बोनी की तैयारी में जुटे किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि जिले में खाद वितरण बेहद धीमी गति से हो रहा है और कई बार उन्हें घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसी नाराजगी के बीच सोमवार को कृषि उपज मंडी आईटीआई रोड पर 20–25 किसानों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची, किसानों से बात की और समझाइश देकर जाम को खुलवाया।
किसानों का आरोप, “धीमी गति से वितरण, चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता”, किसानों का कहना है कि शाम 5:45 बजे 12 किसान खाद के लिए लाइन में मौजूद थे, तभी गोदाम प्रभारी संजय शुक्ला ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। किसानों ने आरोप लगाया कि…

  • खाद वितरण बहुत धीमी गति से हो रहा है।
  • कुछ चुनिंदा किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
  • कई बार “सर्वर खराब”, “स्टॉक कम”, या “समय पूरा” कहकर किसानों को लौटा दिया जाता है।
  • गोदाम प्रभारी का पक्ष, “वितरण नियमानुसार, कोई अव्यवस्था नहीं”।

मौके पर पहुंचे संजय शुक्ला (गोदाम प्रभारी) ने किसानों के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि खाद वितरण निर्धारित समय के अनुसार हो रहा है, किसी तरह की भीड़ या अव्यवस्था नहीं थी। किसान चाहें तो सीसीटीवी फुटेज देखकर यह जांच सकते हैं कि चक्काजाम करने वाले कितने लोग वास्तव में गोदाम पहुंचे थे।

प्रशासन सक्रिय, टोकन वालों को प्राथमिकता, अफवाह फैलाने पर चेतावनी, नायब तहसीलदार हंसकुमार ओनकर ने बताया कि वे स्वयं खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों के पास टोकन थे, उनके नाम दर्ज किए गए हैं, उन्हें मंगलवार को प्राथमिकता के साथ खाद उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों ने यह भी शिकायत की कि गोदाम प्रभारी का व्यवहार ठीक नहीं है और बार-बार बहाने बनाकर उन्हें लौटाया जाता है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और