,

बेमेतरा: घोटवानी सेवा सहकारी समिति में कर्मचारियों की हड़ताल से धान खरीदी ठप, किसानों में नाराज़गी

- Advertisement -
Ad imageAd image
बेमेतरा: घोटवानी सेवा सहकारी समिति में कर्मचारियों की हड़ताल से धान खरीदी ठप, किसानों में नाराज़गी

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन साजा विधानसभा क्षेत्र की घोटवानी सेवा सहकारी समिति में आज 17 नवंबर तक खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसका सीधा असर धान खरीदी पर पड़ा है।

किसान टोकन लेकर खरीदी केंद्र तो पहुँचे, लेकिन वहाँ कंप्यूटर संचालन के लिए ऑपरेटर तक उपलब्ध नहीं था। सिस्टम बंद होने के कारण धान की एंट्री नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार, समिति में 4 से 5 टोकन कट चुके हैं और लगभग 900 कट्टे धान लेकर किसान केंद्र पहुँच गए, लेकिन खरीदी प्रक्रिया शुरू न होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

नाराज़ किसानों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कर्मचारियों की हड़ताल पहले से घोषित थी, तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। लेकिन किसी भी प्रकार की तैयारी न होने से धान खरीदी पूरी तरह ठप पड़ी है। किसानों का कहना है कि समय पर खरीदी न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में धान खरीदी में हो रही देरी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल