सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आज बांके बिहारी मंदिर में होगा यात्रा का समापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आज बांके बिहारी मंदिर में होगा यात्रा का समापन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का आज रविवार को समापन हो रहा है। यात्रा के अंतिम चरण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं धीरेंद्र शास्त्री के साथ कदमताल करते नजर आए। पदयात्रा का औपचारिक समापन वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में होगा।

छठीकरा में दोपहर विश्राम, 15 एकड़ में व्यवस्था
दोपहर करीब 12 बजे पदयात्रा छठीकरा पहुंची। यहां लगभग 15 एकड़ में श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम की व्यवस्था की गई है। बड़ा मंच बनाया गया है जहां संत-महात्मा आशीर्वचन देंगे। अनुमान है कि यहीं यात्रा का औपचारिक समापन कर दिया जाएगा, क्योंकि बांके बिहारी मंदिर में केवल 500 पदयात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति है।

समापन सत्र में कई बड़े संत होंगे शामिल
आज होने वाले समापन कार्यक्रम में श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, मालूक पीठाधीश्वर जी, इन्देश उपाध्याय जी, देवकी नंदन जी सहित ब्रज क्षेत्र के प्रमुख साधु-संत मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं।

बीती रात पहुंचे भजन गायक
शनिवार देर रात मथुरा में प्रसिद्ध गायक बी प्राक, जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा भी पहुंचे, जिससे शहर में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और