,

ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी का थैला बरामद, पुलिस ने लौटाए गहने और नकदी

ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी का थैला बरामद, पुलिस ने लौटाए गहने और नकदी

ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी संकेत जैन का गहने और नकदी से भरा थैला पुलिस ने बरामद कर लिया है। थैले में 80 ग्राम सोने का हार और 9,700 रुपए नकद थे, जिनकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

घटना 12 नवंबर को बुधवार रात करीब 8:15 बजे हुई थी। कारोबारी संकेत जैन अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मुरार सदर बाजार में घर जा रहे थे, तभी उनका स्कूटी पर टंगा थैला सड़क पर गिर गया। बाजार में लगे CCTV कैमरे ने पूरी घटना कैद कर ली थी।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार दो युवकों की तलाश की और उन्हें शनिवार शाम पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवकों में से एक पूर्व सैनिक है और दूसरा उसका दोस्त। दोनों मुरार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि थैला मिलने के बाद वे असमंजस में थे और खुद ही थैले के असली मालिक को तलाश रहे थे।

पुलिस ने दोनों युवकों से थैला और नकदी बरामद कर आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद सर्राफा कारोबारी संकेत जैन को थाने बुलाकर उनके सोने का हार और नकदी लौटाए गए।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…