दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को जी.एम. पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गोवर्धन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर निकाला कैंडल मार्च, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखी दो मिनट की मौन श्रद्धि

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

मथुरा। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी क्रम में गोवर्धन स्थित जी.एम. पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को परिसर में एकत्र होकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर कॉलेज परिसर से मुख्य मार्ग तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान सभी ने एकजुट होकर देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कैंडल मार्च में सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, कॉलेज स्टाफ एवं प्राध्यापक मौजूद रहे। कॉलेज के निदेशक बबलू शर्मा ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएँ हमारे देश की एकता और शांति को तोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन हमें मिलजुल कर इसका सामना करना होगा।” छात्रा संगीता सैनी ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेना अत्यंत निंदनीय है, और युवाओं को देश की एकता के लिए आगे आना चाहिए।
कैंडल मार्च के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने भी इस अवसर पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने की अपील की।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता