,

मध्य प्रदेश की 10 प्रमुख खबरों: 11 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश की 10 प्रमुख खबरों: 11 नवंबर 2025

1. शिमला जितना ठंडा भोपाल, इंदौर मसूरी से भी सर्द

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में ठंड और तेज हो सकती है। भोपाल और इंदौर में तापमान शिमला और मसूरी जैसी ठंड दर्ज की गई है।

2. भोपाल में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में गर्भवती खुशबू की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चेदानी की नली फटी थी। वह डेढ़ साल से बॉयफ्रेंड कासिम के साथ लिव इन में रह रही थी।

3. हाई अलर्ट: महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली में हुए धमाके के बाद भोपाल, इंदौर और पूरे प्रदेश में महाकाल मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

4. इज्तिमा 2025 में 17 नवंबर को भोपाल पहुंचेगी जमातें

भोपाल स्टेशन पर 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार किया जाएगा। 600 एकड़ में इज्तिमा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन और आयोजक सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं।

5. इंदौर जू में नए साल में जन्म लेगा ब्लैक टाइगर

इंदौर जू में मेलानिस्टिक और व्हाइट फीमेल टाइगर की मेटिंग हुई है। एक्सपर्ट ने उम्मीद जताई कि नए साल में ब्लैक टाइगर का जन्म हो सकता है।

6. रिटायर्ड सूबेदार मेजर के बेटे की पुणे में मौत

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति मानकर अंतिम संस्कार किया। तीन महीने से पिता जांच के लिए भटक रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाया।

7. इंदौर में जयस छात्र संगठन का महाआंदोलन

छात्र संगठन कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेगा। तीन सालों से बंद हॉस्टल और दिव्यांग छात्रों के भत्ते को लेकर प्रदर्शन होगा।

8. हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा चौथे दिन

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर को देखने आए लोगों के वजन से छज्जा टूट गया।

9. छतरपुर में महिला से धोखाधड़ी और रेप

धीरेंद्र शास्त्री से मिलाने का झांसा देकर महिला से रेप किया गया। आरोपी ने बागेश्वर धाम का शिष्य बताकर ढाई लाख ठगे, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

10. उज्जैन: भगवान महाकाल की भस्म आरती

मंगलवार को भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार चंदन और रजत आभूषण से किया गया। आरती में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से