दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात, हालात की ली विस्तृत जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi spoke to Amit Shah on the Delhi blasts and took detailed information about the situation.

by: vijay nandan

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति पर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने सोमवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और घटना से जुड़े ताज़ा हालात की जानकारी ली। सोमवार शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस और दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गईं।

पुलिस कमिश्नर का बयान

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी थी, तभी उसमें धमाका हुआ। विस्फोट के कारण पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर एनआईए, एफएसएल और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।” उन्होंने पुष्टि की कि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह लगातार संपर्क में

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्रालय ने भी सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। शाह लगातार घटनाक्रम पर निगरानी बनाए हुए हैं और जांच एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दहशत भरी कहानी

स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने घर से तेज़ धमाके की आवाज सुनी और फिर आग की लपटें उठती देखीं। धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि उनके घर की खिड़कियां तक हिल गईं। उन्होंने कहा कि “पूरा इलाका कुछ देर तक धुएं से भर गया और लोग घबराकर बाहर भागने लगे।”

जांच एजेंसियों की टीम मौके पर

एनआईए और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि धमाका कार के अंदर रखे किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने लाल किला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और सरकारी भवनों में जांच कड़ी कर दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा