,

UP: श्रंगीरामपुर में खजाने की गूंज मंदिर की खुदाई में निकला सोना, गांव में मचा हड़कंप

UP: श्रंगीरामपुर में खजाने की गूंज मंदिर की खुदाई में निकला सोना, गांव में मचा हड़कंप

Reporter: Sartaj Khan, Edit By: Mohit Jain

कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर गांव में शनिवार को एक मंदिर परिसर में चल रही खुदाई उस समय सनसनी का कारण बन गई, जब मिट्टी के नीचे से सोने से भरा एक गिलास निकल आया। सोना दिखाई देते ही वहां मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी और लूट की होड़ मच गई। कुछ ग्रामीणों ने मौका पाकर सोने के टुकड़े उठा लिए और भाग निकले।

आस्था की भूमि बनी विवाद का केंद्र

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर खुदाई चल रही थी, वह एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की निजी भूमि है। बताया गया कि कुछ लोगों ने उसकी हालत का फायदा उठाकर सोना आपस में बांट लिया। कुछ देर में गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस पहुंची मौके पर, कुछ ग्रामीणों ने लौटाया सोना

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ अमृतपुर और थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कुछ ग्रामीणों ने विवेक दिखाते हुए लूटा हुआ सोना वापस कर दिया। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

खजाने की असलियत की जांच शुरू

गांव में दावा किया जा रहा है कि यह सोना मंदिर के पुराने चबूतरे की नींव की खुदाई के दौरान मिला है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच अब यह पता लगाएगी कि यह खजाना आखिर कहां से आया और असली मालिक कौन है।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…