लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त में अब 1500 रुपये, इस तारीख को CM देंगे सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त में अब 1500 रुपये, इस तारीख को CM देंगे सौगात

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना योजना के तहत मासिक राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम ने कहा कि “लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की समृद्धि का मार्ग है। अब तक 29 किश्तों के माध्यम से लगभग 45 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। बहनों की मुस्कान ही हमारी सरकार की पूंजी है।”

12 नवंबर को आएगी 30वीं किस्त

कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि बढ़ी हुई राशि 12 नवंबर 2025 को बहनों के खातों में अंतरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि “कैबिनेट ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब प्रत्येक बहन को नवंबर माह से 1500 रुपये मिलेंगे।”

जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष आयोजन

मंत्री कश्यप ने आगे बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर और अलीराजपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

सीएम बोले – बहनों के लिए कोई कमी नहीं

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1500 रुपए, 30वीं किस्त  पर देखें बड़ा अपडेट | Patrika News | हिन्दी न्यूज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,

“लाड़ली बहनों के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। हमने तय किया है कि वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। यह योजना अब एक नए चरण में प्रवेश कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि “इस योजना ने करोड़ों बहनों के जीवन में उजाला भरा है। किसी बहन ने इससे सिलाई मशीन खरीदी, किसी ने फोटोकॉपी मशीन, किसी ने अचार-पापड़ का व्यवसाय शुरू किया, तो किसी ने गाय-बकरी खरीदकर डेयरी चलाना शुरू किया। अब ये बहनें अपने परिवारों का आर्थिक संबल बन रही हैं।”

जून 2023 में हुई थी शुरुआत

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। तब बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे।
बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और अब 30वीं किस्त से 1500 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International