,

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र की मौत

Tragic road accident in Banda, student dies after being hit by a speeding dumper

बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पास उस समय दिल दहला देने वाली घटना घट गई जब एक तेज रफ्तार डस्ट लदा डंपर साइकिल सवार छात्र से टकरा गया। हादसा अचानक हुआ और टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल छात्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय ही उसकी रास्ते में मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अनुसार छात्र रोज की तरह स्कूल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद गांव के लोगों में भी भारी आक्रोश है और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

परिजन ने बिलखते हुए कहा:
“हमारा बेटा स्कूल जा रहा था… अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी… हम उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वो बच नहीं सका…”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तेज रफ्तार डंपरों पर कड़ी निगरानी की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…