रायपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माण कार्य के गड्ढे में डूबे दो मासूम, दोनों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रायपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माण कार्य के गड्ढे में डूबे दो मासूम, दोनों की मौत

Reporter: Himanshu Patel, Edit BY: MOhit Jain

राजधानी रायपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हीरापुर-जरवाय रोड पर निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के नाम आलोक (8 वर्ष) और सत्यम (10 वर्ष) बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रविवार देर शाम खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंच गए थे। वहां पानी भरा होने के कारण वे उसमें गिर गए और डूब गए। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन के बाद रात देर तक दोनों के शव पानी से निकाले।

गड्ढे में भरे पानी से मौत, लोगों में गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गड्ढा खोदने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था। गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला

यह हादसा कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ