,

ग्वालियर: रसोई के हिसाब से गिनी जाएगी आबादी, जनगणना का नया फॉर्मेट शुरू

ग्वालियर: रसोई के हिसाब से गिनी जाएगी आबादी, जनगणना का नया फॉर्मेट शुरू

ग्वालियर में जनगणना की टेस्टिंग इस बार कई नए प्रयोगों के साथ की जा रही है। अब घर-घर जाकर की जाने वाली हाउस लिस्टिंग में परिवारों की गिनती उनकी रसोई के आधार पर की जाएगी। यानी अगर एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रसोई हैं, तो हर रसोई को अलग मकान नंबर दिया जाएगा। वहीं, अगर किसी घर में दुकान चल रही है तो उसे गैर-आवासीय मानकर अलग मकान नंबर मिलेगा।

पायलट प्रोजेक्ट तीन जिलों में

यह पायलट प्रोजेक्ट 10 से 30 नवंबर तक ग्वालियर, रतलाम और सिवनी में चलेगा। पहले चरण के लिए सामग्री का वितरण बाल भवन से किया गया। चार्ज अधिकारी मुनीष सिंह सिकरवार के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद अनुभव के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और अप्रैल 2026 से अगला फाइनल चरण शुरू होगा।

कैसे होगी गणना

वार्ड 5 और 64 के करीब 61 हजार से अधिक लोग और 12,500 मकान इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। पूरी गिनती मोबाइल एप से की जाएगी और हर मकान व क्षेत्र की जियो टैगिंग भी होगी।
कर्मचारी मकान का फर्श, छत, दीवारें, पानी का स्रोत, शौचालय का प्रकार, ईंधन, मोबाइल व वाहन जैसी जानकारी दर्ज करेंगे। किराएदारों से यह भी पूछा जाएगा कि क्या देश में कहीं और उनके नाम पर कोई मकान है।

जाति और परिवार संबंधी विवरण

अभी जाति के तीन ही विकल्प रखे गए हैं एससी, एसटी या अन्य। हर परिवार में महिला और पुरुषों की संख्या दर्ज की जाएगी।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…