,

बड़वाह में संकटमोचन भक्त मंडल ने 108वां चोला अर्पित, भक्तों ने भजनों पर जमकर थिरका

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vishal

बड़वाह/बेड़ियां: बेड़ियां क्षेत्र के संकटमोचन भक्त मंडल द्वारा आयोजित 121 हनुमान चोलावरण संकल्प के तहत शनिवार को बड़वाह में एक विशेष आयोजन हुआ। कंवर कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज को भक्त मंडल ने 108वां चोला अर्पित किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अध्यात्म से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना बताया गया। मंदिर परिसर में सुबह 5 बजे ही बेड़ियां और आसपास के गांवों के हनुमान भक्त इस चोलावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। संकल्प पूर्ति के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन, अभिषेक और चोला अर्पण किया गया। इसके साथ ही सुंदरकांड का पाठ और भजन भी आयोजित किए गए, जिसमें श्रद्धालु झूमते और नाचते दिखाई दिए। यह आयोजन सुबह 8 बजे तक चला।

संकटमोचन हनुमान 121 संगठन से जुड़े श्याम खंडिया और रवि सोनी ने बताया कि नवंबर 2024 में इस संगठन ने क्षेत्र के 121 अलग-अलग हनुमान मंदिरों में चोला अर्पित करने का संकल्प लिया था। इसके तहत संगठन के सदस्य शनिवार, मंगलवार, एकादशी और अमावस्या जैसे शुभ दिनों पर विभिन्न गांवों के मंदिरों में जाकर प्रतिमाओं का चोलावरण करते हैं।

इस आयोजन में 400 भक्तों की टीम सम्मिलित रही, जो तड़के 3 बजे से अपने वाहनों के माध्यम से निर्धारित हनुमान मंदिरों के लिए निकलती है। भीकनगांव, अजनगांव, भूलगांव, चितावद, मलगाया समेत आसपास के सभी गांवों से भक्त पिछले 11 महीनों से इस मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम खंडिया, रवि सोनी, पंडित संजय पाठक, दशरथ बिड़ला, राम, कमलेश, रवींद्र, अभिषेक, गोलू वर्मा और कृष्णा सहित सैकड़ों युवा सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के