सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, सोना ₹670 और चांदी ₹850 सस्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: इस हफ्ते सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 अक्टूबर को सोना 10 ग्राम के हिसाब से ₹1,20,770 पर था, जो 7 नवंबर तक ₹670 गिरकर ₹1,20,100 पर आ गया। यही क्रम लगातार तीसरे हफ्ते जारी है। इसी तरह चांदी का भाव भी ₹1,49,125 प्रति किलो से घटकर ₹1,48,275 प्रति किलो हो गया।

सोने-चांदी के दाम गिरने के कारण

  1. सीजनल बाइंग का खत्म होना: दिवाली और अन्य त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ती है। त्योहारी सीजन के बाद खपत कम होने से कीमतों में गिरावट आई।
  2. ग्लोबल तनाव में कमी: सोने और चांदी को सेफ-हेवन माना जाता है। वैश्विक तनाव में कमी आने से निवेशक इनसे दूरी बनाए हुए हैं।
  3. प्रॉफिट-टेकिंग और तकनीकी संकेत: हालिया रैली के बाद निवेशक लाभ सुरक्षित करने लगे। तकनीकी इंडिकेटर्स जैसे RSI ने संकेत दिया कि कीमतें ओवरबॉट क्षेत्र में हैं, जिससे बेचवाली बढ़ी।

इस साल की बढ़ोतरी

हालांकि इस साल अब तक सोने में ₹43,938 और चांदी में ₹62,258 की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 और 1 किलो चांदी ₹86,017 पर था। अब सोना ₹1,20,100 और चांदी ₹1,48,275 प्रति किलो पर आ गई है।

अलग-अलग शहरों में दाम क्यों अलग

  1. ट्रांसपोर्टेशन खर्च: सोना एक फिजिकल कमोडिटी है, जिसे एयर कस्ट, सिक्योरिटी और स्टाफ खर्च सहित देशभर में पहुँचाया जाता है।
  2. खरीदारी की मात्रा: साउथ इंडिया में कुल खपत का लगभग 40% हिस्सा है। यहां बड़ी मात्रा में खरीदारी होने से दाम कम होते हैं। टियर-2 शहरों में दाम अधिक होते हैं।
  3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य या क्षेत्र में स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन दाम तय करते हैं।
  4. खरीद मूल्य: जिन ज्वेलर्स ने सोना सस्ता खरीदा, वे कम दाम पर बेच सकते हैं।

सोना खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें, जैसे AZ4524। यह सुनिश्चित करता है कि सोना असली और निर्दिष्ट कैरेट का है।
  • कीमत क्रॉस चेक करें: खरीदने से पहले 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव IBJA जैसी विश्वसनीय साइटों से जाँच लें।

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के