,

डबरा में दो युवकों के साथ बर्बर मारपीट

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश: डबरा जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवकों को निर्वस्त्र कर खेत में उल्टा लिटाकर बेल्ट और लात-घूंसे से पीटा जा रहा है। वीडियो लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब सार्वजनिक हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रेत खदानों पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीटने वाले बार-बार कह रहे हैं, “अब बताओ गुंडा कौन है।” पीड़ित युवक रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमला रोकने वाला कोई नहीं था।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाले आरोपी राजेंद्र मर्सेनी और महाराज सिंह जिगनिया हैं। एक आरोपी ने वीडियो में यह भी कहा कि “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।”

जांच का हाल: ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी जयराज कुबेर ने कहा कि पीड़ित का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक दतिया का रहने वाला है।

गिजौर्रा क्षेत्र अवैध रेत खनन और परिवहन के लिए जाना जाता है। यहां की खदानों का संचालन स्थानीय दबंग लोग करते हैं, और इसी वजह से अक्सर वर्चस्व संघर्ष और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना की पुष्टि और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…